20220614
Dearest Neer,
Now you have crossed 3 and half years of age but it's my 4th post only. I believe your mom has written more letters to you till now...Some I have read but some I may not have read... I don't know...Probably she will share it with you me later.
April is the month when schools open. But my childhood has been quite different than yours. In village, till my 12th standard, schools opened 1st july only. But now trend may have changed in villages also. The second conspicuous difference is the entry age... I entered the school after completing 5 years of age. This was normal. But as we, as a country, are progressing, I find everyone is in hurry. सब इतनी जल्दवाजी में हैं कि कोई नही चाहता कि उनका बच्चा किसी से पीछे राह जाए। लेकिन सच्चाई यही है कि क्लास सब 1st कभी नही आएंगे। इसलिए, रैंकिंग ठीक है but पढ़ाई का एकमात्र लक्ष्य और सत्य नही।
इंटरनेट की दुनिया ने सभी को इतना बेचैन कर दिया है कि सब्र नही। पिछले 10 सालों में edtech companies की ऐसी बाढ़ आई है कि हर किसी के अपने वादे हैं। उनके पास वो भी प्रोग्राम है माँ के पेट में भी बच्चे को ट्रेनिंग दी जा सके। शायद, ये भी संभव है। हमारा गौरवशाली इतिहास भी यही बताता है। अर्जुन और अभिमन्यु की कहानी। अर्जुन ने सुभद्रा को चक्रव्यूह भेदन की कला के बारे में बताया और अभिमन्यु , जो उस समय अपनी मां के गर्भ में था, ने चक्रव्यूह भेदन की कला या science सीख ली। हर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ads हैं कि 8 महीने पर बच्चा बोलने लगेगा, 10 महीने पर दौड़ने लगेगा, और 2 साल में आइंस्टीन बन जायेगा।
एक दूसरी तरह की ed tech companies, 6-7 साल के बच्चों को enterpreneure बना रही हैं। शायद, ये नई दुनिया, जिसका बदलाब सिर्फ हमने देखी है, हमारे जीन्स में ही वो बदलाव कर देगी, जो तुम्हारी generation को नार्मल लगेगा। मेरा बचपन बिना फोन और tv के गुजरा है। लेकिन सच्चाई यही है कि समय का कोई भी दौर टेक्नोलॉजी का लेटेस्ट उपभोगता है।
हरिद्वार से आकर, हमे एक स्कूल फाइनल करना था। मार्च महीने में 10 दिन ही बचे थे। हमने नीमराना के वो सारे स्कूल देखे जो पॉपुलर थे। parle, holy child, Raat international, राष्ट्रीय ग्लोबल पब्लिक and raffles adorable...
You visited each school with us. When ever i asked after visit ing each school, Neer, how was the school? You always replied- अच्छा. We felt amused.
Then we fixed parle school and we sent you on first day, 4 Apr'22. Before, going to your school, we purchased your books, bag, water bottle and new clothes. तुम्हारा admission नर्सरी में कराया और नर्सरी के लिए यूनिफार्म नही थी। we were little worried about your first day but you were quite excited to go to school. You had started asking daily since March that you want to go school. Initially I was little worried if it is right to put you in Nursery or start your school from KG because many parents had started their child schooling since 2.5 yrs age. न चाहते हुए भी एक विचार तो आता है कि इस rat race में हमारा बेटा पीछे न रह जाये। लेकिन जब मैं आज यह लिख रहा हूँ तो मुझे लगता है कि तुम अभी नर्सरी के लिए ही सही हो। अभी तो तुम्हे line खींचनी भी नही आती। शब्दों की आकृति खींचना तो मंज़िल का एक पड़ाव है, जो तुम्हे अभी तय करना है।
तुमने बहुत ही जल्दी चलना सीख लिया था। on your first birthday, you were roaming all around. So, we were expecting that you will speak up also very early. But it didn't happen. Your mom seemed worried when you were going to be 2 years but you not starting to babble a single word. We took you to the doctor, he said everything is fine. I used to say to your mom, 'Neer is a silent observer. He just picking the words and one day he will surprise us by speaking the sentences not the words'. But most of the time one can find the reason for any action or reaction. Why you started walking so early? The reason is that we never slept on the bed. हमने गद्दा जमीन पर बिछा दिया था जब तुम 4 महीने के हुए। हम तीनों उसी गद्दे पर सोते थे और कमरे में वाकी स्पेस खाली था। इसका ये फायदा था कि तुम्हे पूरी freedom थी। तुम पेट के बल सरकते रहते क्योंकि बेड से नीचे गिरने का डर नही था। जब तुम crawling कर रहे थे, मौसम भी गर्म था। इसलिए सारी surroundings factors तुम्हारे चलने की ट्रेनिंग के लिए favourable थे। जब तक तुम 3 साल के नही हो गए, हम तीनों ने अपनी रातें फर्श पर बिछे उस गद्दे पर जियी हैं।
तुम्हारे देर से बोलने का कारण भी मुझे पता है। हम nuclear family में रहते हैं। तुम, मैं और मम्मी। यह इस समय की अच्छाई है या बुराई, पता नही। लेकिन जब मैं तुम्हारे बोलने का बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहा हूँ,तो मुझे लगता है घर मे ज्यादा लोग होते है तो बच्चा जल्दी बोलता है। लेकिन आजकल ज्यादातर family तो nuclear ही हैं। इस लिए जरूरी है कि तुमसे ज्यादा से ज्यादा बात की जाए। हमे बात बनानी नही आती। मुझे भी नही, और तुम्हाति मम्मी को भी नही। इसलिए, जिस तरह का हमारा और तुम्हारा शाब्दिक interaction रहा, वैसा ही तुम्हारा बोलने का परिणाम। जब तुम 3 साल के पास आ रहे थे, तुमने शब्द बोलने शुरू किए।
Comments
Post a Comment